uncategorized

पुरुषोत्तम मास के षष्ठम मंगलवार पर भक्ति में डूबा कालपीधाम, जगह-जगह हुए भंडारे और सुंदरकांड पाठ

हनुमान मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

कालपी (जालौन)। भगवान वेदव्यास की जन्मस्थली एवं धार्मिक नगरी कालपी में पुरुषोत्तम मास के षष्ठम मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, हनुमान पूजन एवं विशाल भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन नगर का वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे।

रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में मंदिर समिति एवं सहयोगियों द्वारा सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योगेंद्र नारायण शुक्ला वैद्य, कुलदीप शुक्ला, पुजारी कल्लू बाबा, ग्यानेन्द्र मिश्रा, सौरभ गुप्ता, संदीप गुप्ता तथा भारत सिंह यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

वहीं मोहल्ला गणेशगंज-रामगंज स्थित प्राचीन जगदीश्वर हनुमान मंदिर में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक, हरिश्चंद्र दीक्षित (बापू), अवधेश बाजपेयी, आर.एन. शुक्ला, दीपु चौहान, अधिवक्ता रवि तिवारी, लक्ष्मीकांत द्विवेदी और सज्जन त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

इसी क्रम में मनीगंज स्थित राधे गार्डन में कन्हैया गुप्ता एवं उनके सहयोगियों द्वारा भी निरंतर चल रहे भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

जगदीश्वर हनुमान मंदिर समिति के सदस्य विवेक दीक्षित (सभासद), दिलीप सिंह सेंगर, मानवेंद्र सिंह चौहान, माधौ सिंह यादव, भगवान दास तिवारी, रामदास तिवारी, देवेंद्र गुप्ता, अतुल बढ़ेरिया, डॉ. प्रदीप गुप्ता, हृदेश श्रीवास्तव, आशू जादौन, बबलू सिंह चौहान, सुबोध द्विवेदी (भाजपा नगर अध्यक्ष), बाबू सिंह यादव, राजेश द्विवेदी, बृजगोपाल द्विवेदी, विजय सिंह राठौर और बबलू प्रजापति सहित अनेक लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला एवं शिशुपाल यादव की भी विशेष उपस्थिति रही।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रत्येक मंगलवार को भंडारे का आयोजन जारी रहेगा। वहीं पुरुषोत्तम मास के अंतिम मंगलवार, 23 जून को रात्रि आठ बजे से भव्य धार्मिक झांकियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाहर से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। इस घोषणा से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *