uncategorized

समाधान दिवस में आधा दर्जन शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण

 

प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें — एसडीएम मनोज कुमार सिंह

कालपी, जालौन, 23 मई।

तहसील कालपी के अतिथि गृह में शनिवार को उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, राजस्व कर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस में कुल आधा दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अधिकारियों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण किया जाए।

क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों पर तत्काल टीम भेजकर मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कालपी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मधु प्रभा त्रिपाठी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि विद्यालय की तरीबुल्दा स्थित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अतिक्रमण रोकने और भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, लेखपाल जितेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *