uncategorized

उर्स हज़रत पहाड़ी शहीद बाबा में बुराईयों से बचने दिया गया बेहतरीन पैगाम… हज़रत सरकार मज़हर मियां चिश्ती फफ़ुंद शरीफ़

 

कदौरा। सरकार मज़हर मियां चिश्ती साहब क़िब्ला फफ़ुंद शरीफ़ ने कहा कि इस्लाम एक पाक और नेक जीवन का संदेश देता है। शराब,जुआ और बेपर्दगी ऐसी बुराइयाँ हैं जो इंसान और समाज दोनों को नुकसान पहुँचाती हैं।

शराब इंसान की अक्ल को खत्म कर देती है। शराब पीने वाला सही और गलत की पहचान खो बैठता है। कई गुनाहों में पड़ जाता है। इसी वजह से इस्लाम में शराब को हराम बताया गया है। उन्होंने कहा कि जुआ और सट्टेबाजी भी बहुत बड़ी बुराइयाँ हैं। इनमें लोग मेहनत किए बिना माल कमाने की कोशिश करते हैं। जुए की वजह से कई परिवार बर्बाद हो जाते हैं और लोगों के बीच दुश्मनी पैदा होती है।

इसी तरह बेपर्दगी समाज में बुराइयों और फितनों को बढ़ाती है। इस्लाम ने हया और पर्दे को बहुत महत्व दिया है। पर्दा इंसान की इज्जत,शराफत और पाकीजगी की निशानी है।

उन्होंने ने बताया कि हमें चाहिए कि हम शराब,जुआ,सट्टेबाजी और बेपर्दगी जैसी बुराइयों से बचें और दूसरों को भी इनसे बचने की नसीहत करें। इसी में हमारी और समाज की भलाई है। कार्यक्रम में हज़रत सैय्यद सुजाअत अली साहब,हज़रत सैय्यद वजाहत अली साहब,हज़रत सैय्यद रियाज़ मियां बक़ाई साहब, मौलाना रिफाकत चिश्ती साहब,हज़रत मौलाना महमूद चिश्ती साहब, हज़रत मौलाना इरफान चिश्ती इटावा,हज़रत मौलाना इक़रार अहमद क़ादरी साहब,हज़रत हाफ़िज़ रईस अहमद बरकाती साहब,हज़रत हाफ़िज़ रजब अली साहब,हाफ़िज़ अहमद रज़ा खरौज आदि लोग मौजूद रहे।

 

फोटो परिचय। कार्यक्रम में बोलते सरकार मजहर मियां चिश्ती फफूंद शरीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *