uncategorized

एसडीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, एक शिकायत मौके पर निपटी

 

कालपी तहसील में समाधान दिवस आयोजित, 14 शिकायतें दर्ज

कालपी (जालौन)। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की, जबकि क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 14 शिकायतें दर्ज की गईं।

इस दौरान संतोष अहिरवार ने जमीन से संबंधित विवाद की शिकायत प्रस्तुत की, वहीं शांति देवी ने अपने घर में लगे विद्युत विभाग के सपोर्ट तार को हटवाने की मांग रखी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला, नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान, उपखंड अधिकारी कदौरा सहित अतिरिक्त निरीक्षक कालपी अवनीश कुमार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *