uncategorized
जानमाल और घर से उठा ले जाने की दी जा रही धमकी,एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत अधिकारी कदौरा द्वारा रचा जा रहा षडयंत्र – पीड़ित पंचायत सहायक बबीना
ग्राम पंचायत बबीना की पंचायत सहायक ने ग्राम पंचायत अधिकारी ( सचिव ) सुरेशचंद्र निषाद कि मनो इच्छा का विरोध किया तो उक्त सचिव ने एडीओ पंचायत के साथ मिलकर पीड़िता पर दबाव बनाने के लिए फर्जी तरह के नोटिस बना दिए और उनको पीड़िता के नंबर पर भेज दिए,सचिव के नोटिस का हवाला देकर एडीओ पंचायत ने भी नोटिस जारी कर जवाब मांग दिया।


षड्यंत्र का राजफाश होने के बाद मामला सोशल मीडिया और अख़बारों में खबरें प्रकाशित हुई। पोल खुलते ही हड़कंप मच गया। बीडीओ और एडीओ पंचायत ने सचिव को कार्यालय में बुलाकर जमकर लताड़ लगाई। लेकिन भ्रष्टाचार में साझेदार होने के कारण उक्त जिम्मेदार पंचायत सहायक और उसके परिजनों पर दबाव बना कर धमकी दिलवा रहे है। जिस कारण पीड़िता और उसके परिजन भयभीत है।