uncategorized
माधोगढ़ के बोहरा में स्पष्ट मनरेगा भ्रष्टाचार,जनपद के जिम्मेदारों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिर्फ छलावा*
विकासखंड माधौगढ़ जनपद जालौन में मानेगा भ्रष्टाचार का नायब मामला संज्ञान में आया है भ्रष्टाचार में संलिप्त कर्मचारियों के अनुसार आप कितना भी सुधार कर लो हमें जो करना है हम कर के ही दम लेंगे।




मामला माधौगढ़ के ग्रामपंचायत बोहरा का है जहां पर स्पष्ट फर्जी हाजरी लगाई जा रही है एक ही श्रमिक के चित्र की दो अलग अलग नामो से हाजिरी लगाई जा रही है और जनपद में ऑनलाइन मॉनिटरिंग का दंभ भरने वाले जिम्मेदार या तो अनभिज्ञ है या फिर अपना हिस्सा लेकर भ्रष्टाचार को अंजाम देने में मदद कर रहे हैं।