भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियानः कालपी स्थित बौद्ध विहार में सफाई कर कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहब को नमन
कालपी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती से पूर्व सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी के नेतृत्व में टरननगंज स्थित बौद्ध विहार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान दोपहर 12:30 बजे से 1:50 बजे तक चला, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बौद्ध विहार परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अभियान में संयोजक बृजेंद्र सिंह, सह संयोजक शैलेश चौहान, मंटू बिश्नोई और अतुल चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में संतोष सिंह, निशांत गुप्ता, कोमल ठाकुर, अवधेश तिवारी, दीपेंद्र गुप्ता, यतेंद्र राजावत, हर्षित खन्ना, धर्मेंद्र पाल, अश्वनी तिवारी, महेश पाल सिंह जादौन और नीतू गुप्ता समेत लगभग 30 से 40 भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभासद सुनील पटवा ने भी इस अभियान में विशेष सहयोग प्रदान किया।