uncategorized

एसडीएम अमित शेखर ने गौशाला का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिलीं दुरुस्त

 

गौशाला में पशुओं के रखरखाव से संतुष्ट दिखे उप जिलाधिकारी, संचालक को दिए आवश्यक निर्देश

कालपी (जालौन), 29 मई।

उप जिलाधिकारी कालपी अमित शेखर ने शुक्रवार की शाम कदौरा कस्बे में हमीरपुर रोड स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों के रखरखाव, चारे एवं पेयजल व्यवस्था का गहन जायजा लिया और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर संचालक की सराहना की।

एसडीएम ने गौशाला परिसर में घूम-घूमकर गायों की स्थिति देखी तथा चरही में भरे पेयजल और पशुओं के लिए उपलब्ध चारे की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अभिलेखों के आधार पर भूसे का स्टॉक भी सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई गायों के पास जाकर उनका हाल जाना तथा हाथ फेरकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

व्यवस्थाओं से संतुष्ट उप जिलाधिकारी अमित शेखर ने मौजूद संचालक को निर्देश देते हुए कहा कि गौशाला का संचालन इसी प्रकार नियमित एवं व्यवस्थित ढंग से किया जाए, जिससे पशुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *