uncategorized

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

 

पाल समाज की एकजुटता का दिखा दम, जयघोषों से गूंजा कालपी नगर

कालपी (जालौन), 30 मई।

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती के अवसर पर शनिवार को पाल समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और जयघोषों के बीच निकली यात्रा से नगर का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोहल्ला आलमपुर स्थित ठक्कर बापा इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह से हुआ, जहां बसपा जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल सहित पाल समाज के गणमान्य लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर आलमपुर, खोया मंडी चौराहा, टरननगंज, मुन्ना फुल पावर चौराहा, दुर्गा मंदिर, पुरानी कोतवाली, गणेशगंज, सब्जी बजरिया, रेलवे स्टेशन चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

यात्रा के साथ चलता रहा पुलिस बल, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा का जायजा

शोभायात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक रामजीलाल, पुत्तूलाल, इंद्रमणि चौधरी, शैलेश कुमार सहित भारी पुलिस बल यात्रा के साथ मौजूद रहा और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करता रहा।

यात्रा में पूर्व प्रधान गुलाब सिंह पाल, सेवाराम पाल, सरमन पाल, रामपाल, अलख रामपाल, हरनारायण पाल, जाहर सिंह पाल, जीआईसी विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल, अनिल पाल सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए जयघोषों से नगर गुंजायमान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *