uncategorized

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीकाकरण जारी, एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक

कालपी में TD व HPV टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी, 20 अप्रैल से स्कूलों में अभियान शुरू

कालपी (जालौन)। तहसील कालपी स्थित कार्यालय में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में TD एवं6 HPV टीकाकरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों के साथ आगामी टीकाकरण कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई।

बैठक में बताया गया कि HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका 14 वर्ष से अधिक आयु की उन किशोरियों को लगाया जाएगा, जिनका 15वां जन्मदिन पूरा नहीं हुआ है। यह टीका गर्भाशय के मुंह के कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में HPV टीकाकरण अस्पतालों में चल रहा है।

वहीं TD (टेटनस-डिफ्थीरिया) टीकाकरण अभियान आगामी 20 अप्रैल से स्कूलों में शुरू किया जाएगा, जिसके तहत बच्चों को टीका लगाया जाएगा।

बैठक में टीकाकरण के दौरान पालन की जाने वाली गाइडलाइन पर विशेष जोर दिया गया। निर्देश दिए गए कि किसी भी लाभार्थी को खाली पेट टीका न लगाया जाए, टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक निगरानी में रखा जाए तथा सभी सत्र स्थलों पर आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहें।

उपजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी सत्र खाली न जाए, इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से अधिक से अधिक लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाई जाए।

इस दौरान सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश बर्दिया, कदौरा एवं महेवा पीएचसी के डॉक्टर दर्शन, डॉक्टर अजय, डॉक्टर दूरबार सहित कई स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीएचसी कालपी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश बर्दिया ने बताया कि HPV टीकाकरण अभियान वर्तमान में संचालित है, जबकि TD टीकाकरण 20 अप्रैल से स्कूलों में शुरू किया जाएगा। उन्होंने सभी से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *