uncategorized

भीमसेनी हनुमान मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

 

दर्जनों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भरा यमुना जल, कथा व रामलीला आयोजन का शुभारंभ

कालपी (जालौन)।

कस्बा कालपी के मोहल्ला तरीबुल्दा स्थित श्री भीमसेनी हनुमान मंदिर से शुक्रवार शाम करीब 6 बजे भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा महंत श्री हरिदास गिरिराज की देखरेख में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर होते हुए ढोड़ेश्वर घाट, यमुना नदी पहुंची, जहां विधि-विधान से जल भरकर श्रद्धालु पुनः मंदिर पहुंचे और यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान लगभग 51 कलश और एक डीजे के साथ भक्ति गीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

यात्रा की खास बात यह रही कि दर्जनों महिलाएं सिर पर कलश रखकर पूरे मार्ग में शामिल रहीं और यमुना से जल भरकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।

आयोजन में कथा वाचन का दायित्व कथावाचक श्री राम श्याम जी महाराज द्वारा निभाया जा रहा है, जबकि परीक्षित के रूप में श्री देवीदीन सविता एवं श्रीमती ननकी देवी उपस्थित हैं।

यह धार्मिक कार्यक्रम 24 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। वहीं 24 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रात्रि में रामलीला का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन 1 मई को भंडारे के साथ होगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *