uncategorized

टाला ट्रक टक्कर से बाइक चालक की घटना स्थल में मौत

 

कालपी जालौन 6 मई

सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला कम होना नहीं दिखाई दे रहा है दिनों दिन सड़क दुर्घटनाओं में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो रही है वही बुधवार को सुबह बाइक चलाकर खेत में जा रहे 35 वर्षीय चालक को टाला ट्रक ने जबरदस्त पीछे से टक्कर मार कर घटना स्थल में ही मौत के हवाले पहुंचा कर दर्दनाक मृत्यु हुई।

खबर के मुताबिक ग्राम बरही निवासी शशिकांत सिंह कुशवाहा पुत्र कमलेश कुशवाहा सुबह लगभग 9 बजे अपने निज निवास से बाइक चलाकर खेत में भूसा देखने जा रहा था तभी देवपुरा एवं लमसर हमीरपुर सड़क पर पीछे से आ रहे मोरम भरे टाला ट्रक नंबर यूपी 77 एटी 8586 ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक डिवाइडर में धड़ाम से गिरकर बुरी तरह मरणासन्न में पहुंचा तथा टाला ट्रक पलट गया घटना की सूचना पाकर परिजनों ने पहुंचकर कोतवाली कालपी को सूचना दी सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल में पहुंचकर दुर्घटना कारी टाला ट्रक को पुलिस ने बरामद किया वही मौका पाकर चालक भागने में सफल हुआ तथा तत्काल घायल पड़े बाइक चालक को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने घायल मरीज की जांच की जांच दौरान नब्ज पकड़ कर मृत घोषित कर स्वास्थ्य कर्मी को मृतक शव का मेमोरेंडम बनाकर कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक को सूचना देकर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए मौजूद गांव वालों ने बताया कि मृतक चालक की शादी नहीं हुई थी शादी माह जून में होना बताया गया है निधन की सूचना पाकर मौजूद परिजनों के बीच कोहराम मच गया बाइक चालक मृतक की सूचना पर उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला पुलिस बल साथ सीएचसी कालपी में पहुंचकर स्ट्रेचर में रखें मृतक शव को कब्जे में लेकर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरकर मृतक शव को पुलिस अभिरक्षा जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम हाउस भेजा हृदय विदारक घटना से पूरे ग्राम तथा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *