झगड़ा करने के आरोप में छह लोग गिरफ्तार
अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में किया पेश
कालपी (जालौन)। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा व मारपीट करने के मामलों में कालपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पेट्रोल पंप पर आपस में गाली-गलौज व झगड़ा कर रहे चार लोगों—रामू सिंह पुत्र मुन्नू सिंह निवासी ग्राम ऊध (थाना सिरसा कलार), रोहित सिंह पुत्र लला सिंह तथा गोलू पुत्र शिव सिंह समेत चारों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया।
इसी क्रम में गश्त के दौरान एक व्यक्ति मनीष गुप्ता पुत्र राम शंकर को पत्नी के साथ मारपीट व गाली-गलौज करते हुए पकड़ा गया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। वहीं एक अन्य स्थान पर झगड़ा कर रहे अजीत कुमार पुत्र राम एवं सनी निषाद पुत्र कल्लू निषाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में चालानी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चिकित्सीय परीक्षण कराया और बाद में न्यायालय में पेश कर दिया।