uncategorized

मारपीट में दो अज्ञात समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

 

कालपी

एक ग्राम में व्यक्ति की तीन दिन पूर्व मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने एक नाम जद दो अज्ञात समेत तीन हमलावरों के खिलाफ जुर्म धारा 115(2) 352 351(2) तहत मुकदमा कायम कर विवेचना ज्ञान भारती छौक चौकी प्रभारी विपिन यादव को जांच हेतु सौंपी।

ग्राम लमसर निवासी रामबालक पुत्र रामदीन ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 3 मई वर्ष 2026 दिन रविवार को मेरे गांव के निवासी महेश यादव पुत्र प्रभु दयाल एवं दो अज्ञात साथियों के साथ मुझे भद्दी भद्दी गाली देकर लाठी डंडों से मारपीट की बुरी तरह घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए मुझे घायल अवस्था में मेरे परिवार के लोग कोतवाली कालपी में लाकर मौजूद प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी को आपबीती घटना को अवगत कराया उन्होंने घटना को संज्ञान में लेकर मुझे घायल अवस्था में पुलिस अभिरक्षा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भेज कर डाक्टरी परीक्षण कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *