uncategorized

राहुल गांधी का जन्मदिन कालपी में धूमधाम से मनाया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा केक

जिंदाबाद के नारों के बीच मिष्ठान वितरण कर लंबी आयु की कामना की

कालपी (जालौन)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शुक्रवार को कालपी स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में बने कांग्रेस कार्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार एवं पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह सरसेला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिष्ठान वितरित कर राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने “राहुल गांधी जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए उनके नेतृत्व और विचारों की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से आदित्य नगाइच, लाला ठाकुर, सुरेश सिंह, अजय तिवारी, वीरेन्द्र चौहान, अजय बकुर, भूरे, राजू श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष रानी देवी, अमीर आलम, जमील “नम्मू चच्चा”, नाजिम अंसारी, जिया खान, मंसूरी आरिफ, रवि, महाराज, शरद शुक्ला, देवेंद्र पाठक सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान पार्टी की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *