uncategorized

सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन घायल

 

कालपी जालौन 6 मई

हाईवे सड़क में बीती रात्रि तथा बुधवार को सुबह 32 वर्षीय मुन्ना पुत्र कदीर निवासी राजेपुरा कालपी बाइक चलाकर चौरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर के घर की ओर आ रहा था तभी दौलतपुर हाईवे के समीप पड़ी मोरम पर बाइक असंतुलित होकर चालक सड़क में गिरकर घायल हुआ घटना की सूचना पाकर पहुंचे पिता ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पुलिस की गाड़ी ने घायल को उठाकर सीएचसी कालपी इलाज हेतु भर्ती कराया इसी क्रम में ग्राम उसरगांव निवासी गण 27 वर्षीय श्यामू पुत्र ध्रुव राम 24 वर्षीय आरती पत्नी शीलू समेत दोनों लोग बाइक में सवार होकर मंगलवार की रात अपने घर वापस जा रहे थे वही हाईवे सड़क पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए घायल की सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने सड़क पर पड़े दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशाल सचान ने उपरोक्त घायलों की अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति न पाए जाने पर स्वास्थ्य टीम को लगाकर इलाज शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *