सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन घायल, दो की हालत गंभीर
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उरई रेफर
कालपी (जालौन)। शनिवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी में भर्ती कराया।

घायलों में 40 वर्षीय निशा पत्नी हरिशंकर निवासी देवकली, 40 वर्षीय शिवदीन पुत्र देव सिंह निवासी महेवा तथा 40 वर्षीय संजय सिंह पुत्र राम प्रकाश निवासी जनपद कानपुर देहात (थाना क्षेत्र) शामिल हैं। बताया गया कि तीनों अपने-अपने घर जा रहे थे, तभी अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे का शिकार हो गए।
अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदर्श गौतम ने घायलों की जांच की। जांच के दौरान दो की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल का सीएचसी में ही उपचार जारी है।