uncategorized

खेतों में लगी आग, पराली जलकर राख — समय रहते पाया गया काबू

 

कालपी (जालौन), 27 अप्रैल।

तहसील क्षेत्र के ग्राम मगरौल में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे कटी फसलों के खेतों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते खेतों में खड़ी पराली धू-धू कर जलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तत्काल अग्निशमन केंद्र कालपी को सूचना दी, जिस पर वहां से बताया गया कि केवल एक ही फायर ब्रिगेड गाड़ी उपलब्ध है, जो कदौरा क्षेत्र से आ रही है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि गाड़ी को पहले कालपी आकर पानी भरना होगा, उसके बाद ही मौके पर पहुंच सकेगी।

घटना के दौरान डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खेतों में पराली से भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी को आग लगने का कारण माना जा रहा है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के अन्न धन का नुकसान नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने समय पर सतर्कता दिखाते हुए बड़ी घटना को टाल दिया, जिससे स्थिति जल्द ही नियंत्रण में आ गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *