देशी शराब के 45 पाउच संग युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
कालपी (जालौन), 28 अप्रैल।
कोतवाली कालपी पुलिस ने अवैध देशी शराब की बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 पाउच (करीब 9 लीटर) देशी शराब बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में उप निरीक्षक ओंकार सिंह सोमवार शाम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कोटरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास घेराबंदी कर लंगरपुर निवासी राहुल पुत्र रणधीर सिंह को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके थैले से 45 पाउच देशी शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई, जहां उसे हवालात में बंद किया गया।
इस मामले में उप निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला को सौंपी गई है।