uncategorized

वृद्धा ने लगाया एडीओ पंचायत और सचिव पर बदसलूकी का आरोप,डीएम से शिकायत,डीएम ने दिए कार्यवाही के आदेश,

 

लगातार विवादों में है सचिव,कार्यवाही नहीं होने पर क्षेत्रीय लोगों में व्याप्त है रोष।

उरई जालौन। विवादित सचिव सुरेशचंद्र निषाद कि मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है,पंचायत सहायक के बाद अब शौचालय केयर टेकर ने भी सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिससे जिम्मेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

डीएम ने डीपीआरओ को कार्यवाही के आदेश दिए है

बुधवार को विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंडौरा गांव की गिरिजा अहिरवार ने डीएम राजेश कुमार पाण्डेय को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गांव स्थित सार्वजनिक शौचालय में केयर टेकर का काम करके अपना भरण पोषण करती हैं। मानदेय समय से नहीं आ रहा है। 20 से 25 माह का मानदेय रुका हुआ है। जिसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल में की थी। शिकायत की जानकारी करने वह ब्लॉक गई थी। वहां पर सचिव सुरेशचंद्र निषाद मिले। जब मैंने मानदेय देने की बात कही तो बोले कि बगल में मेरा आवास है वहीं आ जाओ। एडीओ साहब भी बैठे है। जब वह सचिव के आवास में पहुंची तो वहां पर एडीओ देवेंद्र सिंह पहले से बैठे शराब पी रहे थे,मैने उनको पूरी बात बताई और मानदेय मांगा तो उन्होंने मुझसे एक खाली कागज में हस्ताक्षर करवा कर जाति सूचक गाली देते हुए बदसलूकी करने लगे। विरोध करने पर सचिव ने धक्का मार कर आवास से बाहर निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। भय बस वह चुपचाप अपने घर आ गई।

शिकायत मिलने पर डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने तत्काल डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद और बीडीओ संदीप मिश्रा को फोन कर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिए।

बवीना गांव की पंचायत सहायक ने भी लगाए थे गंभीर आरोप,जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रहे अधिकारी।

विगत दिनों विकास खंड के ग्राम पंचायत बवीना निवासी पंचायत सहायक ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था।

पंचायत सहायक ने सुरेशचंद्र निषाद पर गंभीर आरोप लगाए थे। बीडीओ संदीप मिश्रा को जांच के आदेश दिए। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी शिकायत पर कुछ नहीं हुआ है। पंचायत सहायक ने सचिव पर धमकी दिलवाने और जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *