uncategorized

अपहरण की शिकायत निकली गलत, युवती सकुशल बरामद

 

प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने, युवक के साथ रहने की जताई इच्छा

 

कालपी (जालौन)। नगर क्षेत्र से गायब हुई युवती शनिवार को बरामद हो गई। परिजनों द्वारा लगाए गए अपहरण के आरोप को युवती ने नकार दिया है।

परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक युवक सहेली के माध्यम से उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग का निकला। युवती ने पुलिस को दिए गए साक्ष्यों में स्पष्ट किया कि वह युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी।

शनिवार को युवती स्वयं पुलिस के पास पहुंची और अपने बयान में युवक के साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने युवती को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत उसका बयान दर्ज कर डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। फिलहाल युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के अनुसार सोमवार को युवती को अदालत में पेश किया जाएगा। न्यायालय के निर्देशों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *