कालपी पुलिस की कार्रवाई: झगड़े के दो आरोपी गिरफ्तार, शांति भंग में चालान
एनसीआर आरोपी व क्रिकेट विवाद में शामिल युवक पकड़ा, कोर्ट में किया पेश
कालपी (जालौन), 1 मई।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कालपी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ एनसीआर दर्ज मामले के आरोपी की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम शाहजहांपुर के पास दबिश देकर गांव निवासी राजवीर पुत्र प्राग सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया और हवालात में बंद किया गया।
वहीं दूसरी ओर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम देवपुरा में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि आसिफ खान पुत्र सबीब खान खिलाड़ियों के साथ गाली-गलौज कर झगड़ा कर रहा था। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली भेज दिया।
दोनों मामलों में पुलिस ने अलग-अलग चालानी रिपोर्ट तैयार कर आरोपियों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चिकित्सीय परीक्षण कराया और तत्पश्चात उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया।