पिता की मौत के मामले में पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
अल्टो कार व अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई, पुलिस ने शुरू की जांच
कालपी (जालौन), 25 अप्रैल।
एक माह पूर्व हुई सड़क दुर्घटना में पिता की मृत्यु के मामले में पुत्र की तहरीर पर कालपी पुलिस ने अल्टो कार संख्या यूपी 78 सीके 1400 तथा अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह भदौरिया को सौंपी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कदौरा क्षेत्र के इटौरा बाबनी निवासी अभिषेक पुत्र स्वर्गीय जगमोहन ने कोतवाली कालपी में तहरीर देते हुए बताया कि 24 मार्च 2026 की शाम उनके पिता कालपी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर रोड स्थित जयरामपुर के पास उक्त कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके पिता जगमोहन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पीड़ित ने बताया कि दुर्घटना के बाद अंतिम संस्कार व अन्य आवश्यक औपचारिकताओं में समय लगने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में विलंब हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 281 व 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।