uncategorized

गृहकलह में दो महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर

 

कालपी (जालौन), 28 अप्रैल।

क्षेत्र में गृहकलह से परेशान दो महिलाओं द्वारा विषाक्त पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। दोनों को अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कालपी में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम शाहजहांपुर पीतमपुर डेरा निवासी 21 वर्षीय वर्षा पत्नी राजवीर तथा ग्राम पिपरौधा निवासी 25 वर्षीय गीता पत्नी शेर सिंह ने सोमवार रात घरेलू विवाद के चलते आक्रोश में आकर अपने-अपने घरों में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद दोनों महिलाएं अचेत हो गईं।

परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को अलग-अलग समय पर सीएचसी कालपी पहुंचाया। अस्पताल में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉ. शेख ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया।

घटना के बाद दोनों परिवारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *