uncategorized

उप जिलाधिकारी ने पालिका अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज संभाला

कालपी जालौन 26 जून

नगर पालिका परिषद कालपी ईओ अवनीश कुमार शुक्ल का गैर जनपद तबादला होने पर कई दिनों से पालिका में पद रिक्त चल रहा था जिससे नगर वासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था उक्त समस्या को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने संज्ञान में लेकर उप जिलाधिकारी शेखर को अतिरिक्त पद ईओ का संभालने के निर्देश दिए वहीं डीएम का फरमान लिखित मिलते ही उप जिलाधिकारी शेखर ने सकुशल तरीके से ईओ पद का पदभार ग्रहण किया उन्होंने अवगत कराया कि जिस उम्मीद के तहत डीएम ने पालिका में जिम्मेदारी सौंपी है उस जिम्मेदारी में मैं सदैव खरा उतरूंगा पालिका के अध्यक्ष एवं सभासदों के सहयोग से नगर को सजाने में मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी साथ में उन्होंने कहा पालिका में आने वाले फरियादियों की समस्या को आड़े नहीं आने दूंगा पालिका से संबंधित सफाई एवं बिजली से अन्य व्यवस्थाओं से नगर वासियो को नगर के विभिन्न रूपों में व्यवस्थाएं सही रखी जाएगी पालिका में कई दिनों से जो कार्य अधूरे पड़े हैं उन कार्यों को तत्काल करा कर संबंधित पटलों में जांच आख्या सहित भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

फोटो उप जिलाधिकारी अमित शेखर चार्ज लेने के उपरांत अवगत कराते हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *