uncategorized

ताजिया जुलूस कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था रही चुस्त दुरुस्त तथा मोहर्रम की मजलिसों में कर्बला के शहीदों को किया गया याद शुक्रवार को शाम के समय ताजिया सुपुर्द खाक किये

 

कालपी जालौन 26 जून

कड़ी सुरक्षा के चलते मोहर्रम पर्व में अकीदत मन्दो एवं मेहमानों ने अपने निर्धारित समय में विभिन्न मोहल्ले में ताजिया जुलूस निकालकर पर्व बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया उक्त कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा बराबर लेते रहे।

गुरुवार की रात उप जिलाधिकारी अमित शेखर पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह उप निरीक्षक ओंकार सिंह टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र उप निरीक्षक उपेंद्र शुक्ला उप निरीक्षक रामजीलाल उप निरीक्षक दयाशंकर यादव उप निरीक्षक शीलेश कुमार रामगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना महमूदपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल महिला उप निरीक्षक ममतेश कुमारी एवं जिला मुख्यालय उरई से आए हुए इंस्पेक्टर अजीत सिंह आदि पुलिस बल के साथ मिर्जा मंडी राम चबूतरा हरीगंज रावगंज सदर बाजार भट्टीपुरा आदि मोहल्ले में ताजिया का जुलूस निकालकर छड़ आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया इसके उपरांत शुक्रवार को पर्व बड़े धूमधाम के साथ मना कर श्री दरवाजा की रास्ता में एकत्र होकर ढोल नगाड़ों से जमकर ताजिया कुशल तरीके से संपादित हुए इसके उपरांत कर्बला मैदान में ले जाकर ताजियों को सुपुर्द एवं खाक किये मौजूद लोगों ने अपनी अपनी मजारों में पहुंचकर फूल चढ़ाकर माथा टेक कर नमन किया इसके उपरांत कर्बला में आयोजित मेले में पहुंचकर आनंद लेकर आनंदमई हुए ताजिया कार्यक्रम में पूर्व की भांति पुलिस जवान तैनात होकर सुरक्षा व्यवस्था की कवायत कर रहे थे।

फोटो प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न मोहल्ले में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ताजिया के पर्व में जिम्मेदार लोग प्रसाद वितरण करते हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *