uncategorized

अजब – गजब: महेवा ब्लॉक कि ग्राम पंचायतों में जादुई कारनामा, शासन के निर्देशों का खुलेआम होता है उल्लंघन,

ग्राम पंचायत बम्हौरा में प्रधान पुत्र गौपालक और मजदूर की दोहरी भूमिका में,अधिकारी बोलते है जांच करवाएंगे। ग्रामीण बोले कब होगी जांच,क्या करेगे कार्यवाही।

उरई जालौन। जालौन जिले का महेवा विकास खण्ड इस समय जादुई कारनामों के चलते पूरे जिले में चर्चा का केंद्र बिंदु हैं। ब्लॉक क्षेत्र कि ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज अधिनियम का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है,पंचायत सचिवों से मिलकर ग्राम प्रधान मजदूरी का भुगतान अपने पुत्र,पति,पत्नी भाइयों सहित खुद के खातों में करा रहे है। जबकि शासन ने कड़े निर्देश दिए थे कि परिजनों एवं स्वयं के खातों में भुगतान कराया तो कार्यवाही के साथ रिकवरी होगी,लेकिन महेवा ब्लॉक में आए दिन दिन ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमिताओं के खुलासे हो रहे हैं।

ऐसा ही एक और मामला ग्राम पंचायत बम्हौरा का है। जहां पर ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से ग्राम निधि खाते से ग्राम प्रधान पुत्र वीर सिंह को गौपालक बनाने के साथ साथ मजदूरी का फर्जी भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधान पुत्र के खाते में हैंडपंप मरम्मत,गौशाला में साफ सफाई,झाड़ी सफाई,मिट्टी भराई के नाम पर 209500 रुपए का मजदूरी भुगतान किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में भी उक्त कार्यों के नाम पर 80732 रुपए का मजदूरी भुगतान लिया गया है। अधिकारियों की मिलीभगत से शासन द्वारा संचालित योजनाओं का बंदर बांट किया जा रहा हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम निधि को प्रधानों ने लूट का साधन बना लिया है। विकास कार्यों के लिए आने वाली धनराशि का प्रधान गांव में विकास न करा कर स्वयं और परिजनों का विकास करने में लगे हुए हैं। अधिकारियों द्वारा निगरानी करने की बात बेइमानी साबित हो रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी एसी में बैठकर शिकायतों का निस्तारण कर मोटी रकम लेते हैं। जिस कारण भ्रष्टाचार चरम पर व्याप्त है।का प्रधान गांव में विकास न करा कर स्वयं और परिजनों का विकास करने में लगे हुए हैं। अधिकारियों द्वारा निगरानी करने की बात बेइमानी साबित हो रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी एसी में बैठकर शिकायतों का निस्तारण कर मोटी रकम लेते हैं। जिस कारण भ्रष्टाचार चरम पर व्याप्त है।

 

प्रधान और रोजगार सेवक पर अपनी अपनी फर्म में भुगतान के भी आरोप।

ग्रामीणों के अनुसार ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह द्वारा अपनी फर्म सुरेंद्र सिंह ठेकेदार एंड सप्लायर्स में फर्जी भुगतान का आरोप भी लगाया गया। रोजगार सेवक कामिनी देवी विवाह के उपरांत अपनी ससुराल डकोर में रहती हैं। रोजगार सेवक का कार्य उनका भाई हरिश्चंद्र करता है। और ठेकेदारी को अंजाम देता है। उक्त के नाम पर फर्म कृष्णा कॉन्ट्रैक्टर एंड सप्लायर है। जो जनपद के मनरेगा से संबंधित एक बड़े अधिकारी के संरक्षण में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *