uncategorized

महेवा ब्लॉक का लौना गांव बना भ्रष्टाचार का केंद्र बिंदु,ग्रामीणों ने मोर्चा खोला, शपथ पत्र में डीएम से शिकायत,डीएम बोले कड़ी कार्यवाही होगी

प्रधान पुत्र पर मजदूरी के नाम पर धन वर्षा,सोसायटी बाबई बैंक का अध्यक्ष है प्रधान पुत्र

उरई – जालौन। जनपद का विकास खंड महेवा खासा चर्चा में हैं। ग्राम पंचायत सचिव राहुल पहाड़ियां ने शासनादेश को नजर अंदाज करते हुए प्रधान पुत्र के खाते में श्रमिको की मजदूरी का भुगतान कर दिया। अमृत सरोवर तालाब, श्मशान घाट पर इंटरलॉकिंग, हैडपंप रिबोर,मरम्मत सहित अन्य कार्यों का फर्जी भुगतान किया गया।

विगत दिनों खबर प्रकाशन के बाद ब्लॉक के अधिकारी जांच के नाम पर खानापूर्ति करने लगे थे।

शिवसिंह,अतर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने गुरुवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को शपथ पत्र देकर बताया कि ग्राम पंचायत लौना में ग्राम निधि व मनरेगा योजना में जमकर फर्जीवाड़ा हुआ है। जिसमें अमृत सरोवर तालाब के सुंदरीकरण के नाम पर 14 लाख,श्मशान घाट पर इंटरलॉकिंग होना थी,लेकिन साइड वॉल बना कर लाखों रुपए,शिवम के घर से करुणा देवी के घर तक वित्तीय वर्ष 2018,19 में इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ था। जिसका भुगतान वित्तीय वर्ष 2026 में किया। रिबोर,इंटरलॉकिंग सहित अन्य सामग्री का भुगतान ग्राम ने पुत्र शिवेंद्र सिंह के नाम हुआ है। जबकि ग्राम पंचायत में मनरेगा का कार्य श्रमिको से कभी नहीं हुआ है। कागजों में 30 लाख रूपये से अधिक का भुगतान फर्जी तरह से किया है। शिकायती पत्र मिलने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों को आश्वाशन दिया कि ईमानदार अधिकारियों से जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। महेवा विकास खंड के अन्य ग्राम पंचायतों की शिकायतों पर जांच आख्या मांगी है।

सोसायटी बाबई बैंक का अध्यक्ष है प्रधान पुत्र शिवेंद्र सिंह

प्रधान पुत्र के खाते में वित्तीय वर्ष 2023- 24 में हैंडपंप मरम्मत,शौचालय मरम्मत, बाउंड्रीबाल निर्माण,प्रकाश की व्यवस्था हेतु,पंचायत भवन में लाइट फिटिंग हेतु,इंटरलॉकिंग,पानी टंकी फिटिंग,अंत्येष्टि स्थल में कुशल कारीगर का भुगतान, सी सी निर्माण और जेसीबी द्वारा तालाब की खुदाई में मजदूरी के नाम पर लगभग आठ लाख रुपए का भुगतान किया गया है।

वित्तीय वर्ष 2024- 25 में भी प्रधान के पुत्र के खाते में उक्त कार्यों के सापेक्ष ही ग्राम निधि से लगभग एक लाख का फर्जी भुगतान तथा वित्तीय वर्ष 2025- 26 में एक लाख से ऊपर का फर्जी भुगतान किया गया है।

इतना है नहीं भ्रष्टाचार का आलम ये है कि ग्राम पंचायत सचिवालय में लाइटफिटिंग के नाम पर एक लाख 80 हजार तथा सचिवालय में कुर्सी और मेज की खरीद करने के नाम पर 43000/- रुपए का भुगतान किया गया है। सभी बिल के प्रारूप फर्जी और हाथों के लिखे अपलोड किए गए हैं। जिससे मामला पूरी तरह वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है।

सचिव राहुल पहाड़ियां के विरुद्ध हो सकती है निलंबन की कार्यवाही

महेवा विकास खंड में वर्षों से तैनात ग्राम पंचायत सचिव राहुल पहाड़ियां द्वारा ग्राम पंचायतों में लगातार वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत से नाराज अधिकारी निलंबन की कार्यवाही कर सकते है।

विभागीय अधिकारियों की माने तो महेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि व मनरेगा योजना में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद कई सचिवों पर निलंबन की कार्यवाही हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *