uncategorized

कालपी के चार होनहार खिलाड़ियों ने जीते कई गोल्ड-सिल्वर मेडल, बढ़ाया जिले का मान

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित

 

कालपी/जालौन। नगर की प्रतिभाओं ने एक बार फिर खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर कालपी सहित जनपद जालौन का नाम रोशन किया है। नगर की तीन छात्राओं एवं एक छात्र ने अकैडमी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड एवं सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं।

बुधवार को नगर के समाजसेवी फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में प्रतिभाशाली बच्चों की कोई कमी नहीं है। उचित मार्गदर्शन और मेहनत के बल पर बच्चे लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार हरीगंज निवासी 16 वर्षीय ईमान अफरोज पुत्री नफीस खान ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वहीं हरीगंज निवासी 16 वर्षीय फरहत बानो पुत्री शकील अहमद ने तीन गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल जीते।

तरीबुल्दा निवासी 15 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री रामजीवन ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड एवं दो सिल्वर मेडल हासिल किए। वहीं कागजीपुरा निवासी 11 वर्षीय अयान खान पुत्र फिरोज खान ने दो गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने वाले चारों छात्र-छात्राओं के घर पहुंचकर नगर के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों तथा संस्था के जिम्मेदारों ने शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि से अभिभावकों में भी खुशी का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *