uncategorized

प्रभारी निरीक्षक ने नए पुलिस जवानों को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

 

जनता के बीच अमन-शांति बनाए रखने के दिए निर्देश

कालपी (जालौन), 9 मई।

कोतवाली कालपी में शनिवार को आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने ट्रेनिंग से आए नए पुलिस जवानों एवं महिला पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ पढ़ाया। बैठक में बड़ी संख्या में नव नियुक्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्य करते समय सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने जवानों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए कार्यों को पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ पूरा करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच अमन-शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और पुलिस कर्मियों का व्यवहार हमेशा संयमित एवं सकारात्मक होना चाहिए।

उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान मिली सीख को व्यवहारिक जीवन में लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि ट्रेनिंग में पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां दी जाती हैं, इसलिए हर जवान को अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों को भी आत्मविश्वास के साथ जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस विभाग की कार्यशैली, अनुशासन और जनता से बेहतर संवाद बनाए रखने संबंधी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। अंत में उन्होंने सभी जवानों से पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी से कार्य कर विभाग का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *