uncategorized

हीट वेव अलर्ट पर एनएचएआई की पहल, वाहन चालकों को बांटा गया ORS घोल

 

टोल प्लाजा स्टाफ और यात्रियों को गर्मी से बचाव के दिए गए सुझाव

कालपी/जालौन। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए National Highways Authority of India की टीम एवं उरई-बारा परियोजना टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों, यात्रियों तथा टोल प्लाजा स्टाफ को ORS घोल वितरित कर हीट वेव से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के कारण शरीर में पानी की कमी होना आम समस्या है, इसलिए समय-समय पर पानी एवं ORS का सेवन करना बेहद आवश्यक है। साथ ही दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने, सिर को ढककर रखने तथा हल्के एवं सूती कपड़े पहनने की भी अपील की गई।

अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं टोल कर्मियों को गर्मी से होने वाली बीमारियों के लक्षणों और प्राथमिक बचाव उपायों की जानकारी भी दी गई। टीम ने बताया कि हीट वेव के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है, इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाए गए इस जागरूकता अभियान की वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *