फॉर्मर रजिस्ट्री में हो रही हीलाहवाली पर भड़के एसडीएम
कालपी-जालौन- सरकार आपके द्वार अभियान के तहत गुरूवार को एस डी एम ने सरैनी मे चौपाल लगाई। इस दौरान उन्हें फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति ठीक नही मिलने पर जिम्मेदाररो पर नाराजगी जाहिर की।

सरकारी योजनाओं की हकीकत और जनता की समस्याओं के मौके पर निस्तारण के लिए शासन ने सरकार आपके द्वार के तहत गाँव गाँव चौपाल का आयोजन की शुरुआत की है जिसमे विभिन्न विभागों के जिम्मेदार मौजूद रहकर गाँव और ग्रामीणो के विकास के लिए संचालित योजनाओं की हकीकत परख कर जनता की समस्याओं का भी समाधान करने की कोशिश करते हैं साथ लोगों के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है और इसी चलते गुरूवार को महेवा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सरैनी मे एस डी एम मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में चौपाल का आयोजन हुआ इस दौरान उन्होंने राशन वितरण व्यवस्था के साथ विधवा व बृद्धा पेंशन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी ली और उनका मौके पर सत्यापन भी किया जिसमे उन्हें फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति ठीक नही दिखी जिसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर इसको शत प्रतिशत कराए जाने के निर्देश दिए और कहा कि किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है इसके बिना वह कोई काम नही कर सकेगे। कार्यक्रम में मौजूद खण्ड विकास अधिकारी अरूण सिंह ने भी गांव मे संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की और कहा कि सरकार हर कदम पर गरीबों के साथ है इस दौरान शादी अनुदान, विरासत, किसान सम्मान निधि शिक्षण व्यवस्था, आंगनवाड़ी सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार जानकारी भी दी। इस दौरान ए डी ओ पंचायत हरेन्द्र सिंह सेंगर, ए डी ओ समाज कल्याण, ग्राम प्रधान , पशु चिकित्सा अधिकारी, राशन डीलर सहित बडी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।