गेहूं खरीद केंद्रों पर मनमाने तरीके से तौल हो बंद, गोशाला का हो उचित प्रबंध,भाकियू ने सात सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
कदौरा। विकास खण्ड सभागार में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान नेता धर्मेंद्र सिंह ने की। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने सात सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंप कर निस्तारण की मांग की।

ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सिंह चौहान ने कहा कि गेहूं खरीद केंद्रों पर मनमाने ढंग से तौल हो रही है। जिसको बंद करवा कर इसकी जांच कराई जाए, और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो। ग्रामीण क्षेत्रों में चक्रों को चिह्नित कर उनकी नाप अनिवार्य रूप से कराई जाए। गोहना गांव में जलभराव से मार्ग अवरुद्ध हो गए है। जिनकी शीघ्र मरम्मत कराए,अकबरपुर में रास्तों पर जाल व टूटी पुलिया को शीघ्र बनवाया जाए। शहादतपुर में बनी हुई नालियों को सही करा कर उनकी खुदाई कराई जाए। ग्राम पंचायत सजेहरा स्थित गोशाला का उचित प्रबंध कराया जाए ताकि गोवंश संरक्षित रहे। क्षेत्र में दलहन खरीद केंद्र कहा कहा संचालित है उनको सार्वजनिक किया जाए। किसानों को परेशानी न हो। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने बीडीओ संदीप मिश्रा को ज्ञापन सौंप कर निस्तारण कराने की मांग की। इस मौके पर महेंद्र सिंह,लालाराम,सफी,जैतराम,सुरेन्द्र सिंह,देवराय,राजा पाण्डेय सहित काफी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।
फोटो परिचय
बैठक के बाद बीडीओ को ज्ञापन देने जाते भाकियू के पदाधिकारी।