uncategorized

कालपी में लगाई जा रही पेडस्ट्रीयन गार्ड रेलिंग

 

एनएचएआई की पहल: हाईवे पर अनियंत्रित प्रवेश रुकेगा, सड़क सुरक्षा होगी मजबूत

 

कालपी/जालौन। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर सड़क सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कालपी क्षेत्र में ओवरब्रिज के दोनों ओर तथा दोनों तरफ के सर्विस रोडों पर पीजीआर (पेडस्ट्रीयन गार्ड रेलिंग) लगाई जा रही है, ताकि सर्विस रोड से सीधे हाईवे पर लोगों एवं जानवरों का अनियंत्रित प्रवेश रोका जा सके और सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

परियोजना प्रमुख उत्तम सिंह ने बताया कि यह कार्य हाईवे पर यातायात को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। पेडस्ट्रीयन गार्ड रेलिंग लगने से वाहन चालक निर्धारित मार्गों का ही उपयोग कर सकेंगे तथा हाईवे पर अचानक आने वाले लोगों और जानवरों की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे प्रदेश के सबसे व्यस्त मार्गों में गिना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। कई स्थानों पर सर्विस रोड से अचानक हाईवे पर वाहन या जानवर आ जाने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। स्थानीय लोगों द्वारा भी लंबे समय से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग उठाई जा रही थी।

एनएचएआई द्वारा किए गए सर्वे के बाद इस सुरक्षा कार्य को शुरू किया गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 500 मीटर पेडस्ट्रीयन गार्ड रेलिंग लगाने का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष स्थानों पर कार्य तेजी से प्रगति पर है।

परियोजना प्रमुख उत्तम सिंह एवं इंग्लेश शर्मा ने बताया कि एनएचएआई का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। भविष्य में भी हाईवे सुरक्षा को लेकर आवश्यक कार्य किए जाते रहेंगे।

स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पेडस्ट्रीयन गार्ड रेलिंग लगने से हाईवे पर अनियंत्रित आवाजाही रुकेगी और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील भी


की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *